केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक-राजा भईया, हिन्दुस्तान शिवसेना ने बढ़ाया भारतीय सैनिकों का होंसला
दिल्ली| पिछले दिनों पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने और देश का गौरव बढ़ा कर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाली भारतीय सेना के सम्मान में आज हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेंद्र सिंह तोमर राजा भईया के नेतृत्व में सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडों के साथ भगवा बाईक रैली निकाली, रैली प्रदेश के कई प्रतिष्ठित क्षेत्रों व बाजारों से होती हुई साम को श्री हनुमान मंदिर गोकलपुरी पर सम्पन्न हुई रैली में बाईक सवार शिव सैनिकों ने हाथों में भगवा झंडे थाम भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद,भारतीय सेना जिंदाबाद, ये देश है वीर जवानों का,आदि के नारे लगाए भारतीय सेना के जोश की तरह रैली में मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था, इस मौके पर रैली समापन के दौरान पार्टी प्रमुख राजा भईया ने सभी को संबोधित करते हुऐ कहा कि आज इस भगवा रैली का मकशद ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान वीरगती को प्राप्त हुऐ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली देना और सेना का सम्मान बढ़ाने के लिऐ किया गया है केसरिया / भगवा रंग बलिदान का प्रतीक है और हमारे देश के सैनिकों ने आतंकवाद पर विजय प्राप्त करते हुऐ अपने कई जवानों का बलिदान दिया है उनका यह बलिदान देश के हर नागरिक पर एक कर्ज है और सदा रहेगा देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री जी के कुशल नेतृत्व की भी सराहना करते हुऐ उन्होंने कहा कि आज देश एक दम सुरक्षित हाथों में है तथा देश के हर वर्ग का नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है, पाकिस्तान की आतंकी हरकतों का मुंह तोड़ जवाब दे कर उन्होंने यह साबित भी कर दिया है,रैली में कविराज, सीताराम, जितेन्द्र कुमार, रमेश दिनकर, विजय महाजन, वीरेश गुप्ता, दर्शन सिंह, करतार सिंह, तेजसिंह, रामकुमार, लक्ष्य राठौर, देवेन्द्र चौधरी, मुकेश पांचाल आदि अपने अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।—-जारीकर्ता राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट एवं राष्ट्रीय प्रमुख हिन्दुस्तान शिवसेना मो न-9811371054=9818951279

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।