हिंदुस्तान जिंक ने 23 अरब लीटर पानी किया रीसाइकल, जल संरक्षण में बड़ी उपलब्धि


वित्त वर्ष 2025-26 में जल पुनर्चक्रण दर 49 प्रतिशत पहुंची, 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव स्थिति बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीकों से ताजे पानी की खपत घटाई।

भीलवाड़ा। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 23 अरब लीटर पानी का पुनर्चक्रण (रीसाइकल) कर जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की वार्षिक जल पुनर्चक्रण दर बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है। साथ ही कुल जल उपयोग में भी कमी दर्ज की गई है। कंपनी ने लगातार 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव स्थिति बनाए रखते हुए जल उपयोग दक्षता बढ़ाने और ताजे पानी पर निर्भरता कम करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कंपनी के अनुसार यह उपलब्धि दीर्घकालिक जल संरक्षण रणनीति का परिणाम है, जिसके तहत आधुनिक जल प्रबंधन तकनीकों को संचालन का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है।

आधुनिक तकनीकों से घटी शुद्ध जल पर निर्भरता

हिंदुस्तान जिंक ने एडवांस्ड वॉटर रिकवरी टेक्नोलॉजी, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) सिस्टम, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा ट्रीटेड वॉटर के अधिकतम उपयोग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। इन उपायों से शुद्ध जल की खपत कम हुई है और उपलब्ध जल संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ है।

जल संरक्षण के लिए 280 से अधिक परियोजनाएं

कंपनी के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि भविष्य का खनन प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने सभी संयंत्रों में रिवर्स ऑस्मोसिस, फिल्टर्ड टेलिंग्स, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम जैसी तकनीकों के माध्यम से जल संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जल संकट वाले क्षेत्रों में 280 से अधिक जल संरक्षण कार्य किए गए हैं, जिनसे 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर जल भंडारण क्षमता विकसित हुई है। इससे स्थानीय समुदायों की दीर्घकालिक जल सुरक्षा को भी मजबूती मिली है।

वैश्विक स्तर पर मिली नई पहचान

कंपनी की सतत एवं जिम्मेदार खनन नीति को वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली। हिंदुस्तान जिंक इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स (ICMM) की सदस्य बनने वाली भारत की पहली धातु एवं खनन कंपनी बनी। कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि वैश्विक स्तर के जिम्मेदार और सतत खनन मानकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *