2800 से अधिक ट्रैक्टर के साथ नदबई में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व किसान ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा का हुआ आयोजन


भाजपा नेता दौलत सिंह के समर्थन में किसान उमडे सड़कों पर

ट्रैक्टर परेड के माध्यम से मोदी के किए हाथ मजबूत

नदबई। भारतीय जनता पार्टी के मेरी माटी – मेरा अभिमान अभियान के अंतर्गत नदबई विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त, सोमवार के दिन विशाल किसान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा के आयोजक स्थानीय युवा भाजपा नेता और समाजसेवी दौलत सिंह फौजदार रहे।
इस यात्रा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 2800 से अधिक ट्रैक्टर की परेड निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने भागीदारी की। नदबई क्षेत्र के लोगों ने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर यह तिरंगा यात्रा निकाली। यह रैली फतेहपुर मोड, खानुआ से सुबह 8:30 बजे प्रारंभ होकर उच्चैन, बछामदी, ढेहरा मोड होते हुए नदबई कस्बे से नगर मोड पर समापन हुई। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक स्थान पर इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिला। संख्या, जनभागीदारी और उत्साह को देखें तो यह ट्रैक्टर रैली भारत की अब तक की सबसे बड़ी रैली में शामिल हो गई है। इस यात्रा में 2800 से अधिक ट्रैक्टर के साथ हजारों की संख्या में बाइक, चौपहिया वाहन और लोगों ने हिस्सा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 किलोमीटर लंबा कारवां बन गया।
यात्रा के आयोजक दौलत सिंह फौजदार ने बताया कि इस यात्रा आयोजन के पीछे उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करते हुए क्षेत्र के हर वर्ग और व्यक्ति को साथ में लाना तथा किसान सम्मान के साथ राष्ट्र के स्वाभिमान पर विमर्श करना है।

यह भी पढ़ें :  Sawai madhopur : मेधावी छात्र छात्राओं का स्वागत

दौलत सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने संपूर्ण प्रदेश के किसानों को ठगा है। किसानों से झूठे वादे किए कर कांग्रेस ने सत्ता हड़प ली, लेकिन आज साढ़े चार साल बाद भी वे वादे पूरे नहीं हो पाए हैं। दौलत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में सरकार बनाने से पहले दस दिन में किसान कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी प्रदेश के लाखों किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं। दौलत सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश के बीस हजार से अधिक किसानों की जमीन इन साढ़े चार वर्षों में कुर्क की गई है, किसान के साथ हर तरह से छल करने की नीति और नीयत राज्य सरकार की रही है। दौलत सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार की इसी नीति और नीयत के विरोध में नदबई की समस्त सरदारी व किसानों ने एकत्रित होकर तिरंगा रैली निकाली है।
दौलत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की नीतियों के चलते जहां किसान वर्ग त्रस्त है, वही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसान कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। जब देश के किसान सशक्त होंगे, तभी देश समृद्ध होगा। इसी भावना के साथ हमारे देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधान मंत्री किसान मानधन योजना, पशुधन बीमा योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। दौलत सिंह ने कहा कि नदबई और भरतपुर का क्षेत्र कृषि के लिए अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। यहां मिट्टी उपजाऊ है, यहां पानी पर्याप्त है। यहां के मेहनती किसान साथी अपने परिश्रम से इन स्थितियों से लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से भरतपुर के किसान अधिक सशक्त हो रहे हैं। दौलत सिंह फौजदार ने दावा किया कि राष्ट्रवाद से परिपूर्ण किसानों की यह तिंरगा यात्रा नदबई में सत्ता परिवर्तन को निर्धारित करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now