कुशलगढ़| बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा उपखण्ड मुख्यालय के बागीदौरा कस्बे में महालक्ष्मी मंदिर चौक पर नववर्ष समारोह समिति बागीदौरा द्वारा लीना यादव द्वारा निर्देशित एवं विक्की कौशल अभिनीत हिन्दवी स्वराज के महान यौद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज (छावा) के जीबन पर बनाई गई भारत के ऐतिहसिक गौरवमयी इतिहास पर बनाई गई फिल्म छावा का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कस्बे के सैकड़ो महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बालक बालिकाओं ने अपने परिवार के साथ एक साथ बैठकर फिल्म को देखा। फिल्म के दौरान कुछ भावुक पल भी आये जहा दर्शक अपनी भावनाओं को छुपा नहीं पाए जो अपने आंसु रोक नहीं पाये और कुछ ऐसे पल भी आये जब जय भवानी के नारे भी लगाए। दर्शकों ने बताया की भारत की आजादी के बाद से हमसे हमारे सच्चे इतिहास को छुपाया गया। भारत का इतिहास क्रूर हमलों एवं अत्याचारों से भरा हुआ है। दुनिया में एकमात्र देश भारत वर्ष है जो इतने क्रूर हमलों और अत्याचारों के बाद भी हमारे महान एवं शुरवीर यौद्धाओ की बदौलत हमारे धर्म, संस्कृति की रक्षा कर पाया। जिस फिल्म को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र जी मोदी ने स्वयं अपनी केबिनेट के साथ देखी और प्रशंसा की हो वास्तव में यह फिल्म नहीं हमारा सच्चा इतिहास है। आज हमें एकजुट होकर भारत के सही इतिहास को पुनर्लेखन हेतु सरकार से मांग करनी चाहिए।
इस मौके पर समस्त व्यबस्थाए नववर्ष समारोह समिति अध्यक्ष मितेश जोशी, उपाध्यक्ष तिलेश कोषाध्यक्ष खुशवंत को संचालन कुंतेश जी ने संभाली।