गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। अग्रवाल समाज का होली स्नेह मिलन समारोह दिनांक 1 मार्च रविवार को दोपहर 1 बजे से अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड पर आयोजित किया जा रहा है। अग्रवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह 1 मार्च रविवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त भजन गायको द्वारा होली फाग भजनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी अध्यक्ष मोहन कुनकटा ने अग्रवाल समाज के बन्धुओं से अपील की है कि इस दिन 1 मार्च रविवार को UGC ACT काले कानून के खिलाफ सवर्ण समाज की गंगापुर सिटी पुरानी अनाज मंडी मेला ग्राउंड में आयोजित सवर्ण महापंचायत के कारण होली मिलन समारोह अपने निश्चित समय 1 बजे से ठीक 4 बजे तक सम्पन्न कर दिया जायेगा। अतः सभी अग्रवाल बन्धु सपरिवार होली मिलन समारोह में समय पर पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावे।होली कार्यक्रम समापन के पश्चात् सभी सवर्ण महापंचायत में शामिल होने के लिए पुरानी अनाज मंडी मिटिंग स्थल पहुंचेंगे। इसलिए सभी अग्रवाल बन्धुओं से अपील की जाती है कि होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए निर्धारित समय 1 बजे अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। होली कार्यक्रम अधिकतम समय सांय 4 बजे सम्पन्न हो जायेगा।
होली कार्यक्रम में अतिथि संतोष गोयल (RAS), गौरव मित्तल (RAS), श्रीमती संगीता गर्ग निवर्तमान सदस्य राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग,
श्री हेमराज जिन्दल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन सहित अन्य समाज पदाधिकारी शामिल होंगे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।