समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक – अध्यक्ष मोहनलाल जोशी
बड़ोदिया| कस्बे के त्रिमेस नोहरा स्थित श्री एकलिंगनाथ भवन में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की त्रिमेस इकाई बड़ोदिया द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन, युवा और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता त्रिमेस अध्यक्ष मोहनलाल जोशी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवानीशंकर ठाकुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में त्रिमेस राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी उपाध्यक्ष पवन जोशी गिरजाशंकर ठाकुर जगदीश जोशी किशोर ठाकुर रामेश्वर ठाकुर एवं विनोद शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष मोहनलाल जोशी ने समाज सुधार के विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और एकता के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने पर जोर देते हुए समाज की महिलाओं के लिए एक विशेष बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। समारोह के दौरान बड़ोदिया इकाई के विनोद पानेरी को त्रिमेस राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर समाजजनों द्वारा उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन और अधिक सशक्त होगा। त्रिमेस राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए सभी का सहयोग और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2 से 4 मई को उदयपुर संभाग में समाज भवन निर्माण हेतु खाद मुहूर्त (भूमि पूजन) एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के प्रकाश जोशी दीपक ठाकुर लक्ष्मीनारायण जोशी मोहन मणिलाल जोशी धर्मेंद्र जोशी हरेन्द्र जोशी हितेश शुक्ला दीपक शुक्ला हितेश जोशी दिलीप ठाकुर गिरीश जोशी त्रिमेस युवाक्लब अध्यक्ष जयकुमार जोशी कुलदीप जोशी राकेश जोशी पुनीत ठाकुर अजय जोशी सुभाष शुक्ला दर्शन G ठाकुर दीपक शुक्ला जयदीप जोशी कुंदन जोशी विशाल जोशी दर्शन p ठाकुर सहित समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने एवं आभार सचिव महेश पानेरी ने व्यक्त किया। समारोह के अंत में समाजजनों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय उत्साह और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।