सवाई माधोपुर 15 मार्च। जिले भर में आपसी प्रेम और सौहार्द से भरा रंगो का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
दो दिवसीय होली के पावन पर्व पर 13 मार्च को देर रात्री होली का दहन किया गया। इस दौरान जहाँ बच्चों एवं युवाओं ने जमकर भजनों गीतों पर थिरकने का आनंद लिया। वहीं महिलाओं ने होली का पूजन किया। वहीं देर रात होली का पूजन कर दहन किया गया।
होली त्यौहार के दूसरे दिन 14 मार्च को धुलण्डी का त्यौहार उल्लास एवं जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल एवं रंग लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। साथ ही एक दूसरे को गले लगाया। वहीं सभी लोगों ने घरों पर विभिन्न व्यंजनों से सभी लोगों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों एवं युवाओं ने जमकर मस्ती की। धुलण्डी के दिन से अचानक तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुऐ सभी ने गुलाल के साथ ही पानी के रंगो के साथ जमकर होली खेली।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।