कुशलगढ़| न्यू बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय बाय-पास रोड़, कुशलगढ़ में होली उत्सव का आयोजन संस्था प्रधान तेजपाल सिंह जादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान तेजपाल सिंह जादव ने अपने उदबोधन में कहां की होली प्रेम,स्नेह एवं भाईचारे का त्यौहार है। होली हमें गुलाल से तिलक लगाकर,तिलक होली के रूप में खेलना चाहिए।केमिकल युक्त रंगों से होली हमें नहीं खेलनी चाहिए,केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने के कई प्रकार के नुकसान हैं, ऐसे रंगो से हमें बचना चाहिए।साथ ही संस्था प्रधान ने बताया कि जल है तो कल है हमें जल का संरक्षण भी अवश्य करना चाहिए।होली खेलते समय हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पर्यावरण व वातावरण प्रदूषित न हो। इस अवसर पर संस्था प्रधान ने सभी बच्चों को होली गुलाल से ही खेलने का संकल्प करवाया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान ने होली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने भी होली से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी। विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्र/छात्राओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों के साथ होली खेली। इस अवसर पर कविता सोनी संगीता सोनी राजेंद्र प्रजापत पलक सोनी मनीष घोती दिव्या सेन मोनिका प्रजापत प्रियंका कुमारी तनीषा प्रजापत सुशीला डामोर कमरुन्निसा मकरानी विकास यादव नरेश चंद्र डामोर शीतल यादव पूजा प्रजापत आदि विद्यालय स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह देवदा ने किया। यह जानकारी विद्यालय के सहायक प्रधानाध्यापक धुलसिंह दामा ने दी।