खण्डेलवाल वैश्य महिला मंडल द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह


डीग 16 मार्च |रविवार को श्री खण्डेलवाल वैश्य महिला मण्डल, डीग द्वारा शहर के स्थानीय खण्डेलवाल धर्मशाला में जिलाध्यक्ष लता खण्डेलवाल एवं संरक्षक पुष्पा झालानी के मुख्य आतिथ्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान होली मिलन समारोह में महिलाओ ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे के गुलाल लगाते हुए राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई।इस अवसर पर अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, महामंत्री सुशीला तमोलिया, ऑडीटर राधा गुप्ता, अंजली गन्धी, सुनीता गुप्ता, ममता, सारिका, चंचल, सुबोधिनी, भावना गन्धी, हिमांशी दुसाद, सुनीता, नीतू, नेहा, आशा एवं संजय गन्धी, महेश गुप्ता, किशन चन्द गुप्ता मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल ने होली के रंग भजनो के संग मनाया फाग उत्सव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now