डीग 15 मार्च| सर्व समाज खोहवाटी भाजपा मंडल जनूथर द्वारा गांव खोह के राजकीय विद्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा।
जनूथर मंडल अध्यक्ष गोपेश कुमार एवं महामंत्री चन्द्रभान सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रहेंगे।
इसी तरह डीग में कामां गेट स्थित श्री राम फार्म हाउस पर भाजपा शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल का होली मिलन समारोह दोपहर 2 बजे मनाया जायेगा।
डीग भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष दिगम्बर सिंह रहेंगे