जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान जार का होली मिलन समारोह 1 मार्च को होगा आयोजित


भरतपुर, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान जार द्वारा होरी की उमंग पत्रकारन के संग कार्यक्रम 1 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे नेशनल हाईवे सारस चौराहा स्थित राज पैलेस होटल में आयोजित किया जाएगा।

जार के जिला अध्यक्ष रविंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह फौजदार, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को लोहागढ़ गौरव एवं ब्रज लौठा सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती, अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक मनुराज सिंह राजपूत के अलावा भरतपुर के प्रसिद्ध सुनील एन्ड पार्टी के कलाकार होली की शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भरतपुर व डीग जिले के समस्त पत्रकार और गड़मान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।


यह भी पढ़ें :  दिनेश सैनी जिलाध्यक्ष नियुक्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now