एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
सच्चे हृदय का मिलन ही होली मिलन है-डॉ वाचस्पति
प्रयागराज। समाज में हर त्योहार का अपना महत्व होता है, होली सबसे खास त्यौहार है क्योंकि इसमें समाज का हर वर्ग रंग में सराबोर होकर हृदय से एक दूसरे से गले मिलकर उत्सव को उत्साह से मनाते है, रंगों के इस त्योहार में किसी का भेदभाव नहीं होना होता , तभी होली के रंग का उत्साह समाज को खुशहाल बना सकता है। होली एक ऐसा रंग बिरंगा त्यौहार है जिसे लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। सच्चे हृदय का मिलन ही होली मिलन है।उक्त बातें विधायक बारा डॉ वाचस्पति ने सोमवार को विजय दिवस एवं होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में एम वी कॉन्वेंट स्कूल कनक नगर शंकरगढ़ में कही।कार्यक्रम में बिरहा गायिका रेनू रेशमी सीमा सरगम,राम भवन पाल, बबलू दीवाना और शोभा लाल ने होली के गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल व श्यामू निषाद ने सम्मिलित रूप से किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से बारा विधायक डॉक्टर वाचस्पति, सावित्री हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के प्रबंधक डॉ विनोद त्रिपाठी, विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य गण एवं सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।