ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के प्रांगण में कथा वाचक पूज्य इंद्रेश जी महाराज द्वारा किया गया होली गायन


डीग, अमरदीप सैन। बसंत में प्रकृति अपना रुप संवारती है,पेड़ों से फूटती नई कोपलें और पीले फूलो से लहराते सरसों के खेत प्रकृति को अलग अलग रंगों से सजाने में जुट जाते हैं।इस दौरान जटेरी धाम से वृंदावन जाते समय कथा वाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर पहुंचकर लक्ष्मण जी महाराज के दर्शन किए।जहां मंदिर मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कथावाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का दुपट्टा एवं भगवान की प्रसादी भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया। और आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ में पूजा अर्चना कराई। इस दौरान जैसे ही कथावाचक पूजा इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज लक्ष्मण मंदिर पहुंचे तो भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।इसी बीच कथावाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने फाग ,रंग, रास, हंसी और ठिठोली तीन लोग से नारी ब्रज की होली का गायन शुरु किया तो इसी मस्ती के बीच रसियाओं की धुन पर भक्तों ने आनंद लेते हुए जमकर नृत्य किया।
इस दौरान कथा वाचक पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि लक्ष्मण जी की कृपा से अब डीग में एक बार कथा करने आयेंगे।और कथा की योजना भी ठाकुर जी ही बनाएंगे जिससे कि जल्दी ही कथा हो।जैसे कामवन के बारे में सभी जानते हैं ऐसे ही सभी लोग डीग के बारे में भी जाने। उन्होंने कहा कि जब मैं कथा करने जा रहा था उस समय भी मैंने लक्ष्मण जी के दर्शन किए और अब मैं कथा करके लौट रहा हूं तो भी लक्ष्मण जी के दर्शन कर के ही जा रहा हूं। दीर्घपुर क्षेत्र बड़ा ही सुंदर नगर है।
इस अवसर पर पंकज भूषण गोयल ,अंकित खण्डेलवाल,सोनू तमोलिया, इन्द्रमोहन शर्मा,मुन्ना खण्डेलवाल,अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now