राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


धार्मिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता हुई, विजेताओं को दिए पुरस्कार

भीलवाडा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा निजी रिर्सोट में होली स्नेह समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना से किया। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमति अमृता उपाध्याय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू व्यास एवं नगर अध्यक्ष मंजू सुखवाल ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष संतोष ओझा व सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाराशर व वंदना व्यास ने बताया कि होली के अवसर पर सभी बहनों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। धार्मिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यक्षा अलका ठक्कर ने किया। इस कार्यक्रम में कला कुदाल, ऊषा शर्मा, गायत्री आचार्य, अंतिमा जोशी, मुन्नी सुखवाल, मंजू तिवारी, प्रतिभा पांडे, वंदना व्यास, रेखा पांडे, नीता शर्मा, वंदना उपाध्याय, चंदा व्यास, सुमन तिवारी, सत्यवती शर्मा, तृप्ति ओझा, किरण तिवारी, रश्मि शर्मा उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  पिता नीम के पेड़ के जैसा होता है, जिसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वह छाया हमेशा ठंडी देता है-डॉ.मनोज आहूजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now