नवपदस्थपित पुलिस महानिरीक्षक रुपेद्र सिंह का किया सम्मान
भरतपुर 16 जून 2023. आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर पर ब्राह्मण समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कोशलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह का पटका, माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया | सभी पदाधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह को उज्जवल भविष्य एवं संभाग में शांति व्यवस्था कायम रहे इसकी शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर टेक्नोलॉजी पार्क के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष केदार नाथ पाराशर, समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक नैमीचन्द मुद्गल, सेवानिवृत सहायक लेखाधिकारी ईश्वरीप्रसाद शर्मा, सेवानिवृत सहायक अभियंता डी.एन.शर्मा, सेवानिवृत विकास अधिकारी राजेन्द्र डंडोतिया, विष्णुदत्त शर्मा इंदिरा रसोई संचालक ,समाज सेवी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस बनबारी लाल शर्मा,समता आंदोलन के सदस्य अशोक कुमार शर्मा, दिनेश चंद शर्मा रोडवेज वाले आदि लोग उपस्थित रहे | पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
P. D. Sharma

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.