बालिका दिवस पर किया सम्मानित


बालिका दिवस पर किया सम्मानित

बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बौंली नगर इकाई द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव पखवाड़े का समापन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सयोजक हेमंत शर्मा ने बताया कि राजकीय एवम निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में जिले भर में राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा महोत्सव मनाया गया था जिसके अंतर्गत बोली नगर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बालिका दिवस मनाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमे प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तनु सेन एवं पम्मी शर्मा के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का चित्र देकर प्रतिभागियों का मनोबल एवं उत्सवर्धन बढ़ाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष आशीष राजोरा नगर उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  बुद्ध पूर्णिमा गायों को हरा चारा डाला गौ सेवा की दी प्रेरणा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now