सीआरपीएफ में सीपीओ उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा का किया सम्मान


सीआरपीएफ में सीपीओ उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा का किया सम्मान

भरतपुर- ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में भरतपुर स्थित खादी कॉलोनी में प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के निवास पर सीआरपीएफ में सीपीओ उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा का माला व दुपट्टा पहना कर एवं भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने बताया कि एक सब इंस्पेक्टर का काम मुख्य रूप से कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। उप निरीक्षक का पद सबसे शक्तिशाली पदों में से एक है। इसका कारण यह है कि वह भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता से प्राप्त शक्तियां आपके क्षेत्राधिकार में आती हैं, जिनका उपयोग सदैव आमजन व कानून की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए, ऐसी उन्होंने रजत शर्मा से अपेक्षा व्यक्ति की। रजत शर्मा ने बताया कि यह प्रेरणा, उन्हें अपने माता पिता व परिवारीजनों से मिली। इस अवसर पर, इनके पिता प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा, माता किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या नीरू शर्मा, बहिन सोनम शर्मा एवं सारवी शर्मा का भी स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एवं रसायन शाला के पूर्व प्रभारी डॉ. सुशील पाराशर,विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष नेमीचंद मुद्गल,गायत्री परिवार के सदस्य एवं आयुर्वेदाचार्य डॉ. गिरीश शर्मा,श्री ब्राह्मण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं कांग्रेसी नेता पंडित बनवारीलाल शर्मा, वाइस प्रिंसीपल बाबूलाल कटारा,इंद्रा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा,नीरू शर्मा सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सोनिया शर्मा, सारवी शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद थे। वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now