लाखों का सामान जल कर राख
सवाई माधोपुर 5 जनवरी। जिला मुख्यालय पर लवकुश कॉलोनी खेरदा में रहने वाले अध्यापक जय सिंह मीणा के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार जयसिंह मीना पुत्र रामेश्वर मीना निवासी अजनोटी 4 जनवरी को परिवार के साथ अपने गांव चले गये थे। शाम को करीब 6 बजे जब वे वापस घर आये तो लवकुश कॉलोनी स्थित उनके मकान प्लॉट न० 57 खेरदा में धूआँ फैल रहा था। जब उन्होने गेट खोलकर देखा तो घर में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण भीषण आग लगी हुई थी। देखते ही देखते कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गये जिन्होने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ओर पुलिस की मदद से आग पर काबु पाया गया।
जयसिंह मीणा ने बताया कि उनके घर में आग लगने से घर में रखे दो लाख रूपये नगद, मेरी पत्नी के सोने व चाँदी के करीब 3 लाख रूपये के आभुषण, फर्नीचर बेड, रजाई, गद्दे, कपड़े पंखे, फ्रीज, एसी, लाईट सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये। घर में आग लगने और लाखों को नुकसान होने से परिवार के लोगों एवं बच्चों बड़े दुख का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के वार्ड पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने आग जनी से घर में हुऐ नुकसान को देखते हुऐ जिला प्रशासन से सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।