सवाई माधोपुर 30 जनवरी। जिले के बाटोदा कस्बे के समीप सुन्दरी गांव में राम सिया मीना के घर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार आग से घरेलू सामान के साथ जानवरों का चारा, रजाई गद्दे, साईकिल, गेहूं के कट्टे, बाजरा, खाद, कुलर, पंखे बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये। गांव वालों की सहायता से मवेशियों को सुरक्षित निकाला लिया गया। आग लगने के समय कोई भी परिवारजन मौके पर नहीं था। इसके कारण से लाखों रुपए का नुक़सान हो गया। आग की घटना से परिजन सदमे में हैं। इस घटना से राम सिया ओर उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।