विशाल तिरंगा यात्रा ने बदली नगर की फिज


सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ा जनसमूह

शाहपुरा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के महलों के चौक से विशाल तिरंगा यात्रा ढोल नगाड़ों व गाजेबाजो के साथ निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे, झंडियों के साथ राष्ट्र ध्वज के रंगों की लह लहराते पताके तिरंगे यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
महलों के चौक से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। सदर बाजार, नया बाजार व मुख्य मार्गो से गुजरी इस यात्रा का लोगों ने गर्मजोशी के साथ जगह जगह स्वागत सम्मान किया।
ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी……, कर चले हम फिदा जान तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों….., जैसे देश भक्ति के गीतों की धुनों व तान पर नाचते गाते युवा चल रहे थे। जैसे जैसे यात्रा बढ़ती गई हर कोई इस यात्रा में जुड़ता चला जा रहा था। नया बाजार व्यापार मंडल द्वारा राममेडिया में आयोजित समारोह में जब यह तिरंगा यात्रा पहुंची तो लोगों का जोश दुगुना हो गया। इस यात्रा में युवाओं का जोश देखते बन रहा था।
भारत माता की जय…वन्देमातरम व देश आजादी के जोशीले नारों से सम्पूर्ण तिरंगा यात्रा मार्ग की फिजा ही बदल गई। इस यात्रा से हर आम जन उत्साही व जोश से भरा दिखा।
इस यात्रा में शामिल सैंकड़ो लोगों का करवा जब त्रिमूर्ति शहीद स्मारक चौराहे पर पहुंचा। श्याम समिति द्वारा तिरंगे रंगों से सजाये गए इस चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं सहित आमजन शामिल था। राष्ट्रगीत के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now