अपनाया सनातन धर्म कहा हम लोभ लालच में भटक गए थे रास्ता
प्रयागराज| जनपद से लगभग 40-45 किलोमीटर दूर स्थित शंकरगढ़ क्षेत्र में सीता पहाड़ी पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों ईसाई परिवारों ने सनातन धर्म अपनाते हुए घर वापसी की। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गंगा समग्र स्वामी हरिनारायण महाराज, राष्ट्रीय पर्व आयाम प्रमुख (आरएसएस) काशी क्षेत्र संरक्षक ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि घर वापसी करने वाले परिवारों ने अपने जीवन को नई दिशा देने का निर्णय लिया है। स्वामी जी ने इन परिवारों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि अब वे अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व महसूस करेंगे और अपने समाज में एक नई पहचान बनाएंगे।घर वापसी करने वाले परिवारों ने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि वे रास्ता भटक गए थे और अब वापस अपने धर्म में लौट आए हैं। उन्हें अब अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपने नए जीवन में खुश हैं और अपने समाज में एक नई पहचान बनाने के लिए उत्सुक हैं।कार्यक्रम में प्रसाद, भोजन,बर्तन, कंबल वितरण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत भी जांची गई। कार्यक्रम के मुख्य संचालक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा संयोजक लाल जी ओझा व कार्यक्रम की देख-रेख कर रहे समाजसेवी रुद्र प्रताप मिश्रा की भी लोगों ने खूब सराहना की, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रुद्र प्रताप मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें लोग अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व महसूस कर रहे हैं।यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। घर वापसी करने वाले परिवारों ने अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें लोग अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राहुल सिंह अध्यक्ष छात्र संघ, शीलवंत सिंह सेवानिवृत्ति शिक्षा निदेशालय, रानू विक्रम सिंह अधिवक्ता, ज्ञानेंद्र सिंह अधिवक्ता, रोहित सिंह, जेके सिंह, शिवानी पटेल शिक्षिका, सत्येंद्र सिंह, प्रत्यक्ष स्वरूप, अभिजीत अग्रवाल, धनंजय, नागेंद्र पांडे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।