निम्बार्क आश्रम से निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

Support us By Sharing

निम्बार्क आश्रम से निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

महेन्द्र शर्मा/ वजीरपुर, निम्बार्क आश्रम में श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की कलश यात्रा सोमवार को उत्साह के साथ निकाली गई।जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाया। निम्बार्कआश्रम के पुजारी बालमुकुन्द ने बताया कि श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन सोमवार से निम्बार्क आश्रम में शुरू हुआ। जिसके कथा वाचक ईश्वर प्रसाद शास्त्री श्यारौली धाम वाले है। श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की कलश यात्रा गणपति पूजन होने के बाद सुबह नौ बजे आश्रम से शुरू हुई। जो नगर की परिक्रमा कर निम्बार्क आश्रम आई। जहां पर श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का महात्म्य भागवताचार्य ईश्वर प्रसाद शास्त्री द्वारा सुनाया गया। मंगलवार को भीष्म स्तुती, परिक्षित जन्म तथा सुखदेव का आगमन की कथा होगी। बुधवार को वराह अवतार, कपिल देवहुति संवाद, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र की कथा, गुरूवार को मत्स्यावतार, रामजन्म तथा कृष्ण जन्म की कथा शुक्रवार को नन्दोत्सव, कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी की कथा शनिवार को रास लीला, कंस वध, गोपी उद्धव संवाद, रुकमणी विवाह तथा रविवार को हवन और भंडारा होगा।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!