दहेज में कार नही देने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या का मामला
नदबई।नदबई क्षेत्र के गांव हन्तरा में दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के मामलें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति रवि कुमार कोली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि, 10 अक्टूबर की रात दहेज में कार देने की मांग करते हुए गिरफ्तार आरोपी ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी मौनू उर्फ सोनम कोली की फांसी लगाकर हत्या कर दी। जिसको लेकर बयाना थाना क्षेत्र के गांव नगला तिरखा निवासी मृतक महिला के पिता गोविन्द सिंह कोली ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस सीओ अमरसिंह राठौड़ ने जांच पडताल करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।