क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करने आया हूं सभी के लिए हमेशा दरवाज़ा खुलें रहेंगे-नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज। हमारे शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, वीएलओ-2 और पन्ना प्रमुखों की मेहनत ही घर-घर कमल खिलाने का कार्य करते है। 2024 में भी यही समितियां कमल खिलाकर नीरज त्रिपाठी को एतिहासिक मतों से जिताकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे। बूथ के कार्यकर्ता पन्ना समिति के सदस्य अगर प्रतिदिन अपने पन्ने के मतदाताओं से सम्पर्क और संवाद स्थापित करेंगे तो जो हमारे विचारधारा के व्यक्ति नहीं भी होंगे, वह भी हमें बोट देने का कार्य करेंगे। एक पन्ना मे एक प्रमुख और पांच सदस्य मिलकर क्या हम पन्नें के सभी मतदाताओं के सुख-दुख की चिंता करके इनको नही जोड़ सकते? अगर हमने ऐसा किया तो यह बारा की धरती है हम एतिहासिक मतों से पूरे लोकसभा मे सबसे ज्यादा मत नीरज त्रिपाठी को दिलाकर दिल्ली भेजने का कार्य करेंगे उक्त बातें विधानसभा बारा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक करन सिंह पटेल ने रविवार को ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं और बताया की हमारे पास मोदी सरकार और योगी सरकार अनगिनत उपलब्धियां है। नीति नियति निर्णय लेने वाली भाजपा सरकार है हम सब आपके मेहनत से पुनः जीत दर्ज करेंगे इसमें तनिक संदेह नहीं है। सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा जो आप कार्यकर्ताओं ने महीनों से मेहनत किया है उससे परिणाम लेने के लिए शेष बचे दिनों में और अधिक परिश्रम करके 25 मई को कमल खिलाने का कार्य करना है। इलाहाबाद लोकसभा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे बहुत सोच-समझकर आप कार्यकर्ताओं के बल पर लिया हूं। और आप कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करने आया हूं,आपके लिए नीरज त्रिपाठी के दरवाज़े सदैव खुलें रहेंगे। मै स्वर्गीय पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी की विरासत को स्वच्छ राजनीति के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा अब आप सभी को नीरज त्रिपाठी बनकर प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का कार्य करना होगा। विधायक बारा डाँ. वाचस्पति ने कहा यहां के कार्यकर्ताओं में इतनी उर्जा है कि मुझे 14 दिन में विधायक बनाया अब आपको सांसद बनाने का कार्य भी करेंगे। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल व मेयर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरकर सरकार की तमाम योजनाओं को स्मरण कराया।

संचालन विधानसभा बारा प्रभारी हीरालाल भोला तिवारी व विधानसभा संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल ने किया। विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि, प्रत्याशी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Support us By Sharing
error: Content is protected !!