आईसीएआई भीलवाड़ा द्वारा महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन


समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार और आत्मरक्षा के विषय पर विस्तार से की चर्चा

भीलवाड़ा।  दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की महिला एवं युवा सदस्य उत्कर्ष समिति के तत्वावधान में भीलवाड़ा शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआई भवन, पटेल नगर, भीलवाड़ा में किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी – समृद्ध समाज” था, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार और आत्मरक्षा के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम मुख्य वक्ता अतिरिक्त एसपी अदिति चौधरी ने आत्मरक्षा तकनीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को दैनिक जीवन में आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया और बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में कैसे सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता उन्हें सुरक्षित रख सकती है। साथ वीडियो के माध्यम से राजस्थान सरकार एवं भीलवाडा पुलिस के कालिका मिशन को दिखाया ऑपरेशन गरिमा के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा हेतु उपाय बताये। शाखा सचिव सीए अक्षय सोडानी ने बताया कि द्वितीय मुख्य वक्ता डिप्टी एसपी मेघा गोयल ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संबंधित कानूनों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाएं कानूनी रूप से अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हैं। कार्यक्रम में सीए अंजू अजमेरा, प्रीति डांगी, अदिति गगरानी, सुनीता तोषनीवाल, अदिति नाहर, अनुराधा दरगड, सीमा तोषनीवाल, शिवानी सेठिया. नेहा काबरा आदि महिला सीए सदस्यों एवं सीए विद्यार्थियों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now