अगर आप अशांत है और शांति चाहते हैं तो भगवान महादेव की शरण में जाएं – पाराशर


अगर आप अशांत है और शांति चाहते हैं तो भगवान महादेव की शरण में जाएं – पाराशर

डीग 29 मार्च – शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा गुरुवार को शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुई।
इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी।
कथा के प्रथम दिवस शिव महापुराण का महात्म्य बताते हुए कथा प्रवक्ता पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि शिव महापुराण भगवान वेदव्यास का प्रसाद है। जो श्रद्धा से इस कथा को सुनते हैं उनका उद्धार आवश्यक होता है।
पाराशर ने कहा कि जीव मात्र को पावन करने वाली शिव कथा है। महादेव एकमात्र देव है जो हमें मुक्ति दे सकते हैं ।थोड़ी सी भक्ति करने से प्रसन्न होने वाले देव महादेव है। महादेव की कथा शांति देने वाली है अगर आप अशांत है और शांति चाहते हैं तो भगवान महादेव की शरण में जाएं ।आपको शांति अवश्य मिलेगी शांत रहना भगवान महादेव की सबसे बड़ी पूजा है। भगवान महादेव ने मां पार्वती से कहा जो मौन रहता है मुझे अधिक प्रिय है।


यह भी पढ़ें :  विपक्षी गठबंधन इंडिया से मोदी सरकार में बौखलाहट क्यों समझ से परे- खड़गे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now