जयपुर 5 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आईफा अवार्ड्स समारोह के आयोजकों ने बुधवार को सचिवालय में मुलाकात कर, समारोह में शामिल के लिए निमंत्रण दिया।
आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्य सब्बास जोसेफ, कविता वकील ने 8 एवं 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले आईफा समारोह में उपमुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति के लिए अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।