नियम कानून को ताक पर रखकर अर्धरात्रि से शुरू होता है अवैध मिट्टी खनन का खेल
कृषि कार्य हेतु पंजीकृत दर्जनों ट्रैक्टर अवैध मिट्टी का करते हैं परिवहन
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। कौंधियारा कमिश्नरी जारी से लगभग 50 मीटर दूरी पर पावर हाउस के सामने रात में इन दिनों अवैध मिट्टी का खनन कर बिना किसी रोक-टोक के अवैध रूप से मिट्टी गिराने का कारोबार फल फूल रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो जांच का विषय है। बहरहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को दैनिक समाचार पत्र विद्रोही सामना पुष्टि नहीं करता।क्षेत्र में जेसीबी व ट्रैक्टर वाला जेसीबी लगाकर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर हैं। शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रूप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस व तहसील प्रशासन की अनदेखी व मिली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बेरोक टोक चल रहा है। इतना ही नहीं मिट्टी को अवैध रूप से परिवहन करने के लिए सर्वाधिक कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग नियम विरुद्ध किया जा रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से ट्रैक्टर मशीन व ट्रॉली पर मिट्टी का अवैध परिवहन कर विक्रय कर रहे हैं। क्षेत्रीय जनों का कहना है कि जब ट्रैक्टर जेसीबी मालिक से पूछा जाता है कि क्या आपने परमिशन लिया है तो उनके द्वारा जवाब दिया जाता है कि हम थाने पर एंट्री के रूप में माहवारी सुविधा शुल्क देते हैं।अब सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन ही इस तरह का कार्य करवाती है तो आम जनता को क्यों परेशान किया जाता है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।