पीड़ित ने एसडीएम बारा को लिखित शिकायत देकर लगाई न्याय की गुहार
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बंधवा के निवासीगण महेंद्र सिंह पुत्र रमशेर सिंह व मनोज सिंह पुत्र रामराज सिंह ने अपनी पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम बारा से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ितों ने बताया कि वह और उनका परिवार मेहनतकश लोग हैं जो खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि उनके पूर्वजों द्वारा बनाया हुआ पुश्तैनी कच्चा घर ग्राम पंचायत बंधवा में बना हुआ है। कुछ वर्षों पहले यह लोग ग्राम नींबी लोहगरा में घर बनाकर रह रहे हैं। ऐसे में कच्चे पुश्तैनी मकान बंधवा में हमारे घर के सामने प्रभावती पत्नी अरुण कुमार , अरुण कुमार पुत्र जमुना प्रसाद व जमुना प्रसाद पुत्र बबन निवासी गण ग्राम बंधवा भैंस बांधकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर फर्जी मुकदमा में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके अलावा दबंगों ने यह भी कहा है कि उनके पास राजनीति में अच्छी पहुंच है और वह किसी भी कानूनी कार्यवाही से बच सकते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि इससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। क्योंकि दबंगों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पुलिस और तहसील में अच्छे संबंध है क्योंकि वह किसान यूनियन से संबंध रखते हैं। ऐसे में उनकी जमीन दबंगों द्वारा हड़प की जा रही है।पीड़ित ने परगना अधिकारी बारा को लिखित शिकायत देकर प्रशासन से अपील की है कि दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हम लोगों को न्याय दिलवाया जाए। पीड़ित को उम्मीद है कि प्रशासन और पुलिस उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें न्याय मिलेगा। दबंगों द्वारा जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाने व विपक्षी गणों के विरुद्ध उचित कानून कार्यवाही करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।