आईएमसीसी ने युवा अधिवक्ता हर्षिता ईनाणी को किया प्रतिभा सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित


निःशुल्क काउन्सलिंग द्वारा ईनाणी ने अब तक 7 से अधिक लड़कियों को भटकाव से बचाया

भीलवाड़ा।अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा महिला दिवस पर युवा अधिवक्ता हर्षिता ईनाणी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन-सुरेश सोनी के सानिध्य में प्रतिभा सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्मरण रहे कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा परिवार बचाओ-समाज बचाओ अभियान के अन्तर्गत पूरे देश में फैली 132 जिला शाखाओं के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों संस्थाओं का चयन करके उनको सम्मानित किया जाता है। जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से माहेश्वरी समाज में परिवार बचाओ अभियान में निशुल्क सेवाएं प्रदान करके अपना छोटा बड़ा योगदान दिया हो फिर चाहे वह मैरिज सगाई विवाह बायोडाटा की सेवाएं हो या बढ़ती तलाक़ की घटनाओं को रोकने हेतु काउन्सलिंग करने का प्रयास हो। विद्यार्थी जीवन में एनसीसी कैडेट आफिसर रही, आरजेएस की तैयारी कर रही एडवोकेट हर्षिता ईनाणी ने बताया कि अपने छोटे से कैरियर में मेरे लिए फक्र की बात है कि निःशुल्क काउन्सलिंग द्वारा अब तक 7 से अधिक लड़कियों को भटकाव से बचाया, परिवार टूटने से बचाया, तलाक होने से बचाया।


यह भी पढ़ें :  सीता माता क्षेत्र में 7 रविवार तक चलेगा प्लास्टिक पोलीथीन अभियान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now