प्रधानों और सभासदों ने की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अफवाहों के खिलाफ जागरूकता और सुरक्षा पर दिया जोर
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना शंकरगढ़ परिसर में सोमवार को प्रधानों और सभासदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अफवाहों पर रोक और ग्राम सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रधानों ने हिस्सा लिया। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य गांवों में फैल रही “डोन” की अफवाहों पर रोक लगाना और ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना था। बैठक में थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने उपस्थित प्रधानों और संभ्रांत व्यक्तियों से अपील किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ड्रोन और अन्य अपवाहों को फैलने से रोकने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आगे उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि गांवों में ड्रोन को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं,वह पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग रात में चमकती रोशनी देखते हैं, वह असल में जहाज की लाइट होती है। यदि कोई अनजान व्यक्ति गांव में भटकता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि “डोन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने प्रधानों को सलाह दी कि छोटी-मोटी समस्याओं का निपटारा गांव स्तर पर ही करें। उन्होंने दावे के साथ कहां कि”मैं निर्दोष को जेल नहीं भेजता और न ही किसी की सिफारिश सुनता हूं। बैठक में ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की गई जिसमें क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया कि हर गांव में ग्राम सुरक्षा समिति बनाई जाएगी। इस समिति में गांव के ही ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जो सुरक्षा के लिए समय दे सकें। समिति का उद्देश्य गांवों में शांति और सुरक्षा बनाए रखना होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस की रात्रि गश्त जोर शोर से बढ़ाई जाएगी, पुलिस गांव-गांव भ्रमण कर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और अफवाहों पर नजर रखेगी। बैठक में मौजूद तमाम ग्राम प्रधानों व सभासदों के साथ-साथ स्थानीय बीट उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक के.के. तिवारी, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक गौरव यादव, उपनिरीक्षक ऋषभ पटेल, और उपनिरीक्षक अरविंद सिंह को गांवों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रधान अपने-अपने गांवों में पूरी जिम्मेदारी निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।”इस बैठक ने न केवल अफवाहों पर रोक लगाने का संदेश दिया, बल्कि ग्राम सुरक्षा को एक नई दिशा दी। रात्रि गश्त और ग्राम सुरक्षा समिति जैसी पहल शंकरगढ़ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक साबित होंगी। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।