भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा आस्ट्रोली शक्ति केंद्र पर मन की बात को लेकर अहम बैठक आयोजित


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव की अध्यक्षता में ऑस्ट्रॉली शक्ति केन्द्र पर प्रधानमंत्री के चिर परिचित कार्यक्रम मन की बात के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण ग्रामीण मंडल में प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनकर उसे अधिक से अधिक सरल ऐप पर अपलोड करने सहित कार्यक्रम के संदेश को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की विशेष सक्रियता एवं आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रभावी कर्तव्य निर्वहन को लेकर रणनीति तैयार की गई
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजक रामभरोसी वैष्णव, महामंत्री हरकेश गुर्जर,बूथ अध्यक्ष मोहर गुर्जर ,हेमंत ,ठंडी,शेक मोहम्मद पायलेट,विजय सिंह,सरदार,पप्पू योगी, रामकेश छंगा गुर्जर सहित समस्त बूथ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका का निर्वहन करने का विश्वास दिलाया!


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now