मिर्जापुर सर्किल पर फव्वारा लगाकर सौंदर्य करण किया।
गंगापुर सिटी| मिर्जापुर मोड़ चौराहा सर्किल पर अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी द्वारा नगर परिषद के अनुबंध के अनुसार सर्किल का निर्माण कर रंगीन फव्वारा और लाइट लगाकर सौंदर्य करण किया 18 दिसंबर गुरुवार को शाम 6:00 बजे सर्किल पर लोकार्पण समारोह पूर्वक आयोजित किया गया कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति शिवरतन द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद आयुक्त एवं उप जिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला महिला जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग सदर थाना इंचार्ज राधा रमन गुप्ता क्षेत्रीय पार्षद ललित गुर्जर रहे कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर आरंभ हुई समारोह में अग्रवाल समाज समिति की तीन इकाइयों के अध्यक्ष मोहनलाल कुनकटा दुर्लभ गोयल लक्ष्मी चंद महोली सहित समाज के बन्धुओं द्वारा सभी अतिथियों सहित अग्रवाल समाज के पार्षद गिर्राज प्रसाद रौसी कृष्ण कुमार गोयल डॉ, गौरव मंगल आदि का साफा व माला पहनाकर स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि अग्रवाल समाज प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए आगे का आकार सहभागिता निभाता रहा है अग्रवाल समाज हमेशा देने का काम करता है महाराजा अग्रसेन जनकल्याण और मानव कल्याण के प्रणेता थे सर्व समाज को साथ लेकर चलना हमारे सभी महापुरुषों का लक्ष्य रहा है हमें महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलते रहना है गंगापुर क्षेत्र के विकास के लिए मेरे से जो भी बन पड़ेगा उसमें मैं पीछे नहीं रहूंगा कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि 5 वर्षों में मेरे द्वारा सभी समाज साथ लेकर नगर परिषद क्षेत्र के विकास में जो भी मेरे से बन पड़ा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा सर्किल निर्माण संयोजक पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल ने कहा की सर्कल के निर्माण में समाज द्वारा लगभग 5 लाख रुपए का खर्चा किया गया है आगे भी इसकी रखरखाव पर अग्रवाल समाज समिति नगर परिषद के अनुबंध के अनुसार कार्य करती रहेगी कार्यक्रम को अग्रवाल समाज जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बरनाला महिला जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग आदि ने भी संबोधित किया समारोह में अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामू गुट्टा , समाज समिति महामंत्री सतीश महसवा, दिनेश मेडी, मोहन मित्तल ठेकेदार, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता रि aao,शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा , कर्मचारी समिति अध्यक्ष राधामोहन गोयल, रविन्द्र खण्डेलवाल,ललित टोकसी,सुमन आर्य,ऊषा गर्ग, रजनी सिंघल,निशा गोयल, पुष्पा आर्य,मनोहर गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल कमलेश बैराडा, राधेश्याम बुकसेलर , घनश्याम बजाज, अशोक बंसल, इन्द्र लाल एडवोकेट,गोपाल गर्ग , गिर्राज अकाउंटेट,राजकुमार गोयनका, महेश सर्वेयर ,चंद्रभान स्वास्तिक, लक्ष्मण मास्टर,बनबारी गुप्ता, रविशंकर मिर्जापुर, गोपाल सेवा, रमेश बजाज,महेश दलाल,दीपक पाटोली,रिंकू फर्नीचर, मदनमोहन अभिकर्ता,आदि सहित अग्रवाल समाज की तीनों इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे कार्यक्रम समारोह का संचालन सुरेंद्र मित्तल ने किया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।