भाजपा के प्रेस कान्फ्रेस में ‘नही सहेगा राजस्थान’ अभियान की दी जानकारी जीपी वर्मा हुए भाजपा के शामिल


भाजपा के प्रेस कान्फ्रेस में ‘नही सहेगा राजस्थान’ अभियान की दी जानकारी जीपी वर्मा हुए भाजपा के शामिल

सवाई माधोपुर 17 जुलाई। कांग्रेस सरकार की विफलता, महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल कांग्रेस सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करने के लिए नही सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत की।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नही सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर जिला सवाई माधोपुर द्वारा प्रेस कान्फ्रेस आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनपुरिया और जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मीडिया को अभियान की जानकारी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष जौनापुरिया ने कहा कि साढ़े चार वर्षो में सरकार ने सिर्फ होटलों में रहकर जनता को पागल बनाया है, भ्रष्टता की सीमा पार कर चुकी कांग्रेस सरकार अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए दिनों दिन थोथी घोषणाएं कर रही है जिनका जमीनी स्तर पर कोई क्रियान्वन नहीं है। जौनापुरिया ने कहा इस सरकार के राज में ना महिलाएं सुरक्षित है ना बालिकाएं हर रोज राजस्थान में रेप की घटनाएं होती है जिससे राजस्थान में जंगलराज बना हुआ है।
जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिला उत्पीडन और भ्रष्टता अपनाने वाली नकारा सरकार साबित हुई है। जनता ने जो भरोसा कर के इनको राज सौंपा है उस पर ये दस प्रतिशत भी काम नही कर पाए, इन्होंने राजस्थान में हिंदुओ पर अत्याचार किया और जनता को झूठी घोषणाओं में फंसाकर पागल बनाया है। जिलाध्यक्ष दीक्षित ने जिले के विधायकों पर भी अवैध बजरी खनन का आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि स्थानीय सत्ताधारी लोग अपने पावर का नाजायज फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन जनता अब समझ चुकी है आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जनता जड़ से खत्म कर देगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा में भेजेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष जौनापुरिया और जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने पूर्व रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी जीपी वर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। नवनियुक्त सदस्य जीपी वर्मा ने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और पार्टी की विचारधारा में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, वीरेंद्र सिंह भाया, राजवीर सिंह, हरिओम गर्ग, खंडार प्रधान नरेन्द्र चैधरी, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, कमल सिंह मीणा, मीरा सैनी, हरिप्रसाद गुप्ता, अल्का शर्मा, दीनदयाल अग्रवाल, कमलेश जैलिया, महेन्द्र दीक्षित, आकाश भारद्वाज, मुरली गौतम, लाखन मीणा, प्रीतम चैधरी, कपिल जैन, पंकज जैन, तनवीर अहमद, विजय मीणा, मनोज बैरवा, मंजीत सिंह, नीलकमल जैन, रामपाल बालोत, मुकेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now