नदबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का मरीजों का फल बांट कर मनाया जन्मदिन


नदबई|राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रशान्त उपाध्याय के नेतृत्व में राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल प्रदान किए। इस दौरान मरीजों ने गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सचिव प्रशान्त उपाध्याय ने कहा कि,गहलोत जी ने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है और उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए हम यह सेवा कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की सेवा करना है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, मदन लाल बिहारिया, डॉ केपी सिंह, लाखन गुर्जर करीली, रवि वर्मा, चन्द्रशेखर सैनी, संजय, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  नारायण मीणा का स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now