कुशलगढ़|आज़ दिनांक 15 04 2025 को कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कुशलगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए छोटी सरवा मंडल तथा ऊकाला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता कुशलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक रमेश जी मीणा के मुख्यअतिथि में आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए रमेश जी मीणा ने कहा कि पार्टी संगठन को वार्ड बूथ मंडल और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करना होगा। क्योंकि आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए हमें वार्ड स्तर पर सक्रिय होने की आवश्यकता है आज संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की आवश्यकता है जिससे भूथ मंडल की कार्यकरणों का विस्तार करना और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व देना आवश्यक होगा नए यूथ को जोड़ते हुए उन्हें दायित्व पार्टी स्तर पर देने की नसीहत दी ताकि आने वाले पंचायती राज चुनाव में हम कांग्रेस पार्टी को विजय बना सके तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को आम जन तक कार्यकर्ता पहुंचाएं क्योंकि देश में धर्म और जाति के नाम पर उन्माद पैदा करने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, विजय सिंह खड़िया, कैलाश पटेल, विजय भाई मईडा, लाल सिंह भाई, जोगा भाई, शांतिलाल, वालसिंह डामोर, रणजी, मांगू सिंह पवार, कमजी भाई, मनोज डामोर, जगदीश , भुरजी , कालू सिंह, रालु भाई, प्रकाश जी, विजय डामोर, धूले सिंह, आदि ने संबोधित किया तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मण दामा ने बैठक का संचालन किया।