वर्तमान समय में शिक्षा के साथ पर्यावरण जीव रक्षा मानव जाति के लिए उपकारी है : ओमप्रकाश नराणीवाल


आजाद नगर से कुम्भा सर्कल तक किया पौधारोपण, सेकडो की संख्या मे रोपे फलदार व छायादार पौधे

भीलवाडा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है तभी भावी पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। यह बात महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स) आजाद नगर के पोधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। नराणीवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ पर्यावरण जीव रक्षा मानव जाति के लिए उपकारी है। पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। इससे पुर्व श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स) आजाद नगर द्वारा आजाद नगर से कुम्भा सर्कल तक पौधारोपण किया गया। जिसमें महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, संचालक सदस्य दिलीप तोषनीवाल व चंद्रप्रकाश काल्या सहित जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार बाहेती, पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू, आजाद नगर क्षैत्रिय माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सत्यनारायण समदानी, सचिव संजय राठी, अरविन्द चांडक, जगदीश प्रसाद बागला, सुनिल मालीवाल, दिनेश सोमानी, रामप्रकाश काबरा, पार्षद ओमप्रकाश गगराणी, गोविन्द नारायण राठी आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पासिंह ने छात्राओं को पेड़ों का महत्व बताते हुए सभी छात्राओं को एक-एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उपप्रधानाचार्य श्रीमती रुचि रस्तोगी ने बताया कि पोधारोपण कार्यक्रम के तहत तहत नीम, तुलसी, अशोक आंवला सहित विभिन्न किस्म के सेकडो फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now