बांसवाड़ा|जिले में बीते दिनों गौवंश से भरे 52 ट्रक को जब्त करने के मामले के बाद अब भी जिले में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि लोग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पर अड़े हुए हैं।सोमवार को धेनु शक्ति संघ के बैनर तले जिले भर से महिलाओं का समूह कलेक्ट्री पहुंचा और वहां पहले नारेबाजी की। इस दौरान हर वर्ग की महिलाएं शामिल रही।जिले भर में कार्यवाही लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी विरोध की कड़ी में आज महिला शक्ति ने प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन में बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में पशु क्रूरता की पराकाष्ठा हो गई। अमानवीय तरीके से एक एक ट्रक में 10-12 गोवंश पशु ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। जिसमे दो बेल मृत अवस्था में पाए गए तथा अधिकांश घायल अवस्था में उतारे गए। इलाज के दौरान एक बेल की तलवाड़ा गौशाला में मृत्यु हो गई है। सभी ट्रक में गौवंश के भोजन-पानी लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोर्ट ने नियमों की अवहेलना कर गौ वंश का परिवहन किया गया है। महिलाओं ने मांग रखी है कि ट्रकों के मालिकों पर तत्काल FIR दर्ज कर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया जाए।बांसवाड़ा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर विभागीय एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए। राज्य स्तर पर एक विशेष जांच समिति (SIT) गठित कर पशु तस्करी गिरोह की गहन जांच की जाए।