सोमपुरा समाज की महिला मंडल की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष मधुबाला सोमपुरा व महामंत्री ज्ञानेश्वरी बने


कुशलगढ़| सोमनाथ महादेव मंदिर में सोमपुरा समाज की महिला मंडल की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष मधुबाला सोमपुरा को बनाया गया।उपाध्यक्ष ममता सुभाष सोमपुरा, महामंत्री ज्ञानेश्वरी सुदर्शन सोमपुरा, सहमहामंत्री संगीता यशवंत, कोषाध्यक्ष शीतल कल्पेश, सांस्कृतिक मंत्री सुरभि भारतरंजन, सांस्कृतिक महामंत्री एकता सुशील,स्वच्छता मंत्री लता मुकेश,नीलम चिराग सोमपुरा को सर्व सम्मति से बनाया गया। बैठक में समाज हित में निर्णय लेते हुए महिषासुर मर्दनी वनमाता सितारावाडा में मंदिर प्रतिष्ठा हेतु महिला मंडल के योगदान हेतु योजना बनाई गई।


यह भी पढ़ें :  राम के द्वार पर गंदगी का अंबार, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now