भाजपा विधानसभा कुशलगढ़ की लोकसभा चुनाव की समीक्षा में देश में झूठ और भ्रम की राजनीति को जवाब देने का समय आ गया है


कुशलगढ | भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कुशलगढ़ के पांचो मंडलो के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ की लोकसभा आम चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक श्री राम विद्यानिकेतन सज्जनगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र जी नायक की अध्यक्षता, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, जिला महामंत्री दीपसिंह जी वसुनिया, जिला उपाध्यक्ष एवं कुशलगढ़ प्रधान कानहेंग जी रावत, जिला उपाध्यक्ष लीला जी पड़ियार, कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष बबलू जी मईडा, उपाध्यक्ष नितेश जी बैरागी, प्रताप जी पटेल, लालसिंह जी वड़खिया, डूंगरा मंडल अध्यक्ष सूर्यसिंह जी लबाना, खेड़ा धरती, कुशलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा आम चुनाव की मंडल वाइज समीक्षा की गई। जिसमें सभी पदादगीकारियो ने एक स्वर में कहा की भारतीय आदिवासी पार्टी और कोंग्रेस गठबंधन मतदाता एवं जनता को भ्रमित करने के लिए झुठ का सहारा लिया और झूठे एवं भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर जनता एवं मतदाता को गुमराह कर वोट लिए है जिसकी सच्चाई आगामी समय में जनता के समक्ष जल्द ही आ जाएगी। आरक्षण खत्म करने एवं संविधान बदलने के झूठ को जोरो शोरो से आमजन के मन में फैलाया जिसका असर चुनाव परिणाम पर दिखा। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुवे जिला उपाध्यक्ष एवं कुशलगढ़ प्रधान कानहींग रावत ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिन्दुओं के खिलाफ झूठा एवं भ्रामक बयान दिया है उसकी कड़ी निंदा की एवं लोकसभा अध्यक्ष से उचित कार्यवाही करने की मांग की वही सांसद राजकुमार रोत द्वारा आदिवासी हिन्दु नहीं है बयान की सभी पदाधिकारियो ने कड़ी निंदा की। प्रधान ने कहा की समाज का ठेका किसी एक व्यक्ति, पार्टी या संगठन के पास नहीं है आदिवासी समाज सनातन काल से सनातन संस्कृति का संवाहक रहा है इन झूठे भ्रामक प्रचार से समाज गुमराह नहीं होने वाला है। पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने कहा की देश और प्रदेश में भाजपा और एनडीए की सरकार है जिसने विगत 10 वर्षो में जनजाति क्षेत्र सहित पूरे देश में विकास बिना किसी भेदभाव के किया है पर इन चुनाव में झूठे भ्रामक प्रचार के कारण बांसवाड़ा संसदीय सीट में हार हुई कार्यकर्ताओ से आह्वान किया की जमीन पर जुटकर झुठ के खिलाफ मजबूती से कार्यकर्ताओ को खड़ा होना होगा। बैठक को जिला महामंत्री दीपसिंह वसुनिया सहित पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री थानेश्वर पटेल, रमणलाल गरासिया, अरविन्द कलाल, दीपचंद चरपोटा, जीतमल डामोर सहित विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन दिलीप जी पटेल ने किया एवं आभार रमणलाल गरासिया ने माना। बैठक के अंत में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now