उनियारा मुस्लिम समाज के लोगों ने उनियारा पुलिस की इस कार्यवाही से रोष
उनियारा। उनियारा कब्रिस्तान में शराब की बोतलों की एक बड़ी खेप को जेसीबी मशीन से गढ़ा कर कब्रिस्तान परिसर में गाढने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही पर रोष जताया। ओर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने बाद शुक्रवार नमाज के बाद कस्बे की जामा मस्जिद से एक विशाल जुलूस निकालते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा वही ज्ञापन में बताया कि विगत दो दिन पहले उनियारा पुलिस द्वारा मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान परिसर में शराब की डिस्पोजल बोतलों को गाढ़ा गया था जिसे जेसीबी से गड्ढे करके बोतलों को उसमें डाल दिया गया था। वही कब्रिस्तान में इधर-उधर पड़ी शराब की इन बोतलों से कब्रिस्तान में बदबू आ रही है। व शराब से कब्रिस्तान की पवित्रता भी भंग हो रही है। तथा लोगों को परेशानी उतनी पड़ रही है पुलिस के इस करते को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी रोष व्याप्त किया। इस दौरान जामा मस्जिद सदर नफीस, मदीना मस्जिद सदर शकील कादरी, कब्रिस्तान कमेटी पदाधिकारी तस्लीम सहित समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। उपखण्ड अधिकारी ने देखा मौका स्थल। उपखण्ड अधिकारी ने बाद ज्ञापन के मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति में मोके पर जाकर मौक़ा देखा वो मामले की जांच का आश्वासन दिया।
उनियारा, टोंक, राजस्थान