छठ पूजा के मद्देनजर डीसीपी यमुनानगर व एसीपी करछना ने अरैल गंगा घाट का लिया जायजा
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर नैनी अरैल में छठ पूजा त्योहार को लेकर डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी एवं एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान एवं नैनी थाना प्रभारी यशपाल सिंह एवं अरैल चौकी इंचार्ज परमानंद और विशेष पुलिस अधिकारी प्रभारी एवं संचालक आशीष जायसवाल एवं पूर्वांचल महासमिति के अध्यक्ष के साथ अरैल क्षेत्र में छठ पूजा हेतु बनाये गये घाटों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। गाड़ी पार्किंग को लेकर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया इस मौके पर डीसीपी यमुनानगर ने कहां छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी पुलिस प्रशासन हर समय उनके सहयोग में बनी रहेगी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।