इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई की शुरूआत

Support us By Sharing

इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई की शुरूआत

शिवाड़ 21 सितम्बर। कस्बे में इंदिरा गांधी ग्रामीण रसोई योजना के तहत ग्रामीण रसोई की शुरुआत चैथ का बरवाड़ा प्रधान संपत पहाड़िया ने फीता काटकर की।
कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अरशद देशवाली ने बताया कि इंदिरा रसोई के जरिए सार्वजनिक, धार्मिक, व्यावसायिक स्थलों एवं कच्ची बस्तियों के आसपास मजदूर, विद्यार्थियों कामकाजी लोगों को मात्र 8 रू. में पौष्टिक भोजन मिलेगा। राज्य सरकार कोई भूखा ना सोए के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरपंच प्रेम देवी निराला ने बताया की रसोई का संचालन राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। रसोई प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं सायकाल 5 से 8 बजे तक दो पारियों में संचालित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, सरपंच प्रेम देवी निराला, पंचायत समिति विकास अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, वार्ड पंच दुर्गा लाल निराला, वार्ड पंच भंवर बाई, वार्ड पंच लादू, वार्ड पंच नारंगी देवी, अनिल शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, मोहन सोनी, अरशद देश वाली, द्वारका प्रसाद पारीक, कजोड़ मल सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!