श्री प्राज्ञ जैन युवक मंडल द्वारा जल सरिता का उद्घाटन


भीलवाडा। श्री प्राज्ञ जैन युवक मंडल द्वारा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए भीलवाड़ा शहर में कई जगहों पर मंडल द्वारा जल सरिताओं का संचालन किया जाएगा। इस हेतु वर्धमान वस्त्रालय के बाहर स्टेशन रोड पर नाथू लाल विक्रम डूंगरवाल द्वारा जल सरिता का उद्घाटन किया गया। साथ ही मजदूर चौराया, आरसी व्यास कॉलोनी, श्रीराम मेडिकल, सुबह की सब्जी मंडी, पीनटी कॉलोनी के बाहर भी जल सरिता प्रारंभ की गई। मंत्री मनीष सेठी ने बताया की अभय चपलोत, अशोक बोहरा, अशोक झामर, प्रदीप लोढ़ा, युवा मंडल अध्यक्ष पदम डाँगी, जितेंद्र बांठिया, लोकेश पोखरणा सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही।


यह भी पढ़ें :  मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now