राजस्थान युवा महोत्सव खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ


राजस्थान युवा महोत्सव खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्रसिंह सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित

कुम्हेर। कस्बे के स्वर्गीय श्री रामजी लाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किए गए। कुम्हेर कस्बे के स्वर्गीय श्री रामजी लाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान के युवाओं को मौका देने तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं राज्य की दुर्लभ तथा लुप्त कला और संस्कृति के संवर्धन तथा संरक्षण हेतु ब्लॉक के 15 से 29 वर्ष के महिला एवं पुरुष कुल 947 संभागी भाग ले रहे हैं। युवाओं को आगे आना चाहिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से युवा निकल कर सामने आएंगे उनको प्रदेश तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट में सब को शामिल किया है। इस बार किसानों को अलग से बजट किया गया है। कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर चेयरमैन राजीव अग्रवाल, उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा,प्रधान पति श्यामवीर सिंह,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह डागुर,नगर पालिका ईओ कुलदीप सिंह, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन केदार सैनी,महेंद्र जाटव,पूर्व सरपंच रनवीर सिंह बैलारा आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now