अणु संस्कार पाठशाला के नवीन भवन का उदघाटन


कुशलगढ़: जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर पाश्र्वनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक के शुभ अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ श्रावक बाबूलाल सुराना एवं माणकलाल डोसी द्वारा अणु संस्कार पाठशाला के नवीन भवन का उदघाटन रिबन काट कर व नवकार मंत्र के जप कर किया गया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या द्वारा बताया कि इस पाठशाला का संचालन सन 1977 में पूज्य कानमुनि जी म.सा. की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ। जो आज तक निरंतर चल रही है। इस पाठशाला मेनन तक सैकड़ों बालकों द्वारा जैन धर्म के प्रतिक्रमण व आगमो का अध्ययन किया गया। संघ सचिव प्रशांत नाहटा ने बताया कि धार्मिक पाठशाला बालकों में संस्कारों का बीजारोपण करती है तथा एक सुसंस्कृत समाज का निर्माण करती है। पूज्य आचार्य भगवान श्री उमेश मुनि जी म.सा. एवं पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनि जी मसा का भी बालकों में धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा देने को ले कर विशेष आग्रह एवं प्रयास रहा है। इस अवसर पर पाठशाला शिक्षिकाओं ममता नाहटा, दीपिका खाब्या, पद्मिनी नाहटा, मयूरी नाहटा, प्रतिभा गादिया, सिद्धि बांठिया, शिल्पा मेहता, दिया गादिया , मोना बांठिया का समाज जन द्वारा बहुमान , एवं अभिनंदन किया गया ।
विशेष सहयोग हेतु श्री सुरेश जी गादिया एवं किरण जी गदिया भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर अरुण कावड़िया, संजय सुराना, अमित लूनावत लोकेश बांठिया व बड़ी संख्या में समाज जन एवं पाठशाला बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। भवन उदघाटन पश्चात अल्पाहार कर कार्यक्रम का समापन किया गया। ये जानकारी प्रशांत नाहटा ने दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now