भगवान श्री राम के आचरण व आदर्श का अनुसरण कर हर व्यक्ति अपने जीवन में रह सकता है सुखी-संतोष त्रिपाठी
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा हेवार में रामलीला का शुभारंभ देर शाम दीप प्रज्वलन व पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ मुकुट पूजन कर रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा नारद मोह का मंचन भी सुंदर ढंग से किया गया। इस मौके पर यमुनानगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीलाओं का मंचन हर एक गांव व मोहल्ले में होना चाहिए। रामलीला में जितने भी पात्र होते हैं वह मनुष्य को जीवन जीने के लिए आदर्श शिक्षा देते हैं। त्याग, भ्रातृप्रेम, प्रकृति प्रेम, सामाजिक समरसता, शासन तंत्र आदि की आदर्श शिक्षा रामलीला से ग्रहण किया जा सकता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पद चिन्हों पर चलते हुए हम सभी को उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए बुराई पर अच्छाई की विजय ही रामलीला का अर्थ होता है। इसकी प्रेरणा हम सभी को रामायण से मिलती है प्रभु श्री राम भगवान होने के साथ-साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भी थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है और उनके आचरण व आदर्श का अनुसरण कर हर व्यक्ति अपने जीवन में सुखी रह सकता है। व्यक्ति को अपने अंदर अहंकार को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए आज के दौर में रामलीला जैसे कार्यक्रम हमारी अगली पीढ़ी को हमारी परंपराओं से परिचित कराते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राममिलन, उदय राज यादव, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, सोमनाथ वर्मा, मुक्तिकांता मिश्रा, सुखराम, हरिशंकर श्रीवास्तव, हेमराज मिश्रा, रोहित केसरवानी, धर्मेंद्र मिश्रा ,अशोक त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, हरिकांत त्रिपाठी, क्षमाकांत त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्रा, पप्पू मिश्रा ,मधुकर त्रिपाठी सुरेश त्रिपाठी ,शिवम त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी आदि गणमान्य गण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।