महायज्ञ की समीक्षा बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा रखा


विप्र फाउंडेशन की मंदारेश्वर में बैठक

बांसवाड़ा|नगर के मदारेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को विप्र फाउंडेशन की बैठक में लिमथान यज्ञ की समीक्षा की गई। अखंड अन्न क्षेत्र परिसर में आयोजित बैठक में 101 कुंडीय विष्णु महा यज्ञ, श्री परशुराम एवं श्री कृष्ण प्रतिमाओं का वज्र लेप, कलश स्थापना, दोनों मंदिरों पर कीर्ति स्तम्भ स्थापना, विशाल गंगा जल कलश यात्रा की समीक्षा और आय व्यय पर चर्चा हुई।विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष ललित कुमार जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि विष्णु महायज्ञ के सरक्षक स्वामी विवेकानंद महाराज, हाड़खरा पटेल समाज अध्यक्ष भारतसिंह पटेल बोदला, पूर्व अध्यक्ष गौतमजी सियापुर, परशुराम सेवा संस्थान संयोजक महेश जोशी, नगर अध्यक्ष ईश्वरदास वैष्णव रहे। विष्णु महायज्ञ संयोजक विनोद पानेरी ने बताया कि लिमथान धाम पर आयोजित भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान रहा। इसमें पूरे क्षेत्र के सनातन समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा। पानेरी ने बताया की महामंडलेश्वर ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा एवं संत महात्माओं की उपस्थिति से आयोजन में ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शशि कुमार शर्मा जिला मंत्री के.के.पंडया व्यवस्था प्रमुख अमृत सनाढ्य शरद त्रिवेदी तहसील अध्यक्ष विनोद त्रिवेदी वनेश्वर पंडया चिड़ियावासा मदन मोहन भट्ट जुगल जोशी ने अपने अनुभव व्यक्त किये। इस अवसर पर विनोद उपाध्याय रोहिडा, विनोद व्यास लिमथान, लालजी भाई बोदला उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी द्वारा “ओम राम राम परशुराम, परशु हस्ताय नमः” मंत्र का जाप करवाया।
योगेश जोशी ने बताया कि विप्र फ़ाउंडेशन द्वारा संपूर्ण देश में तीन दिन में ग्यारह करोड़ मन्त्रों का जाप किया गया। ये मंत्र पाकिस्तान से चल रही युद्ध की स्थिति में पराक्रमी चिरंजीवी परशुरामजी की अनुकम्पा का आह्वान किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now