भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न


डीग| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दिनांक 7 नवंबर 2025 शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक डीग जिले में 86 केंद्रों पर संपन्न हुई। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक बृजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इसमें कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी 4850 बैठे। सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा ओएमआर शीट पर दी। इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कक्षासह पुरस्कृत किया जाएगा।


यह भी पढ़ें :  जब जागो तब सवेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now