कृषि विज्ञान केन्द्र में राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को दी खेती की उन्नत तकनीकी एवं पशुपालन की जानकारी


कृषि विज्ञान केन्द्र में राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को दी खेती की उन्नत तकनीकी एवं पशुपालन की जानकारी

सूरौठ। गांव एकोराशी में भारत सरकार की ओर संचालित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तीन मूर्ति ढिंढोरा के विद्यार्थियों को खेती की उन्नत तकनीकी एवं पशुपालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चू सिंह एवं आर के मीणा ने विद्यार्थियों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तीन मूर्ति ढिंढोरा के प्रधानाचार्य मनमोहन भागौड एवं अध्यापक हिंद कौशिक शर्मा ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र का विजिट किया। विद्यार्थियों कै दल को प्रधानाचार्य मनमोहन भागौड एवं एसडीएमसी सदस्य राधा कृष्ण जाटव ने हरि झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया। कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कृषि की उन्नत तकनीकी, पशुपालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापक हिंद कौशिक शर्मा, राजीव कुमार, चरण कुमार आदि उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  कुशलगढ़ नगर और क्षेत्र में शोक कि लहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now